December 1, 2025 at 10:00 PM
नियर न्यू पेट्रोल पंप नूरपुर कला कटक अंबेडकर नगर
साइकिल वितरण समारोह आयोजक: नवयान जीवन ...
View Details
Comprehensive initiatives designed to create lasting impact in communities
नवयान जीवन परिवर्तन फाउंडेशन के नवयान बाइक दोस्त योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक के प्रत्येक क्लस्टर /न्याय पंचायत में बाइक सर्विस केंद्र खोले जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य है नवयान परिवार को निशुल्क बाइक सर्विस प्रदान करना।
नवयान जीवन परिवर्तन फाउंडेशन का नवयान शिक्षा कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा कौशल विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंध है। इस पहल के तहत हम ग्राम पंचायत स्तर पर एकीकृत ज्ञान एवं कौशल विकास क्लस्टर में स्थापित कर रहे हैं, अबेकस प्रशिक्षण केंद्र नवयान पुस्तकालय अंबेडकर नॉलेज सेंटर शामिल है । इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर नवयुवकों और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पहला स्थानीय शिक्षकों को प्रशिक्षित कर ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने के लिए और उन्हें आधुनिक ज्ञान तथा जीवन शैली से लैस करने पर केंद्रित है।
उदय नई एवं ग्राम स्वास्थ्य योजना नवयान जीवन परिवर्तन फाउंडेशन के आंदोलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य में चलाई जा रही है। योजना का मुख्य फोकस माहवारी स्वास्थ्य में (मेंस्ट्रूअल हाइजीन) प्राथमिक चिकित्सा और समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर है, ताकि महिलाएं स्वास्थ्य आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सके । यह योजना दो मुख्य घटकों पर केंद्रित है नवयान प्राथमिक उपचार केंद्र और नवयान महिला पैड बैंक आदि। नवयान प्राथमिक उपचार केंद्र- उद्देश्य- ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल और प्रभावी प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना, आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना, सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना। नवयान महिला पैड बैंक - उद्देश्य - महिलाओं को किफायती और गुणवत्तापूर्ण मासिक धर्म स्वच्छता उत्पाद प्रदान करना, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना, महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार लाना।
नया सवेरा उद्यमी योजना नवयान जीवन परिवर्तन फाउंडेशन का एक महत्वपूर्ण पहल है जो देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग विशेष रूप से एससी एसटी और ओबीसी और महिलाओं को वित्तीय समावेशन और उद्यमिता का अवसर प्रदान करते हैं। यह योजना उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान, कॉर्पोरेट मॉडल के माध्यम से आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है। यह योजना मुख्य घटकों पर केंद्रित है हाथ बुनाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र, नवयान जिला उत्पादन केंद्र, नवयान ब्लॉक उद्यमिता केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, ग्राम उत्पादन इकाई की स्थापना करना।
हमारी संस्था नवयान जीवन परिवर्तन फाउंडेशन ने भारत सरकार के जैविक मिशन से प्रेरित होकर देश के किसानों के साथ मिलकर अधिक से अधिक भूमि को जैविक करने हेतु प्रयासरत है। इस मिशन की पूर्ति हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में नवयान खेती किसानी योजना के मुख्य रूप से दो घटक हैं - नवयान जैविक सूचना केंद्र नवयान मृदा प्रशिक्षण केंद्र नवयान जैविक सूचना केंद्र- नवयान जैविक सूचना केंद्र नवयान खेती किसानी योजना का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक जानकारी से जोड़ने के लिए स्थापित किया गया है। य केंद्र किसानों को जैविक खेती से संबंधित संपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करता है । नवयान मृदा प्रशिक्षण केंद्र- नवयान मृदा परीक्षण केंद्र नवयान खेती किसानी योजना का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसे किसानों के मिट्टी की सेहत जचने और उन्हें उचित सलाह देने के लिए स्थापित किया गया है । प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर स्थापित एक केंद्र किसानों का वैज्ञानिक ढंग से खेती करने में मदद करते हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक व जानकारी से जोड़ने के लिए स्थापित किया गया है।
बाबा साहेब का सपना, हमारा संकल्प "शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो" नवयान सामाजिक जागरूकता अभियान बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचने और समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक संवैधानिक अधिकार दिलाने का एक सतत आंदोलन है। हमारा संकल्प है गांव गांव बस्ती बस्ती में जागृति की ज्योत जलाना और अन्य के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना नवयान सामाजिक जागरूकता अभियान के विभिन्न घटक हैं जैसे भारतीय नवयान मंच, जनता दरबार, परिवार कल्याण शिविर, बहुजन सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय उत्सव का आयोजन करना आदि।